पोस्ट का नाम- pmegp loan क्या है किसको मिल सकता है 25 लाख तक का business loan
पोस्ट के बारे में- सरकार द्वारा चलायी गयी pmegp loan योजना जिसके माध्यम से युवाओं को व्यापार के लिए सरकार की तरफ से 25 लाख तक का लोन दिया जा रहा है जिससे वह अपनी खुद की सर्विस एजेंसी या कोई उत्पादन कंपनी खोल सकते हैं जिसके लिए युवाओं को या किसी भी व्यक्ति को लोन की आवश्यकता है pmegp loan प्रक्रिया के तहत उन सभी लोगों को loan देने का कार्य किया जा रहा है
pmegp loan क्या है
pmegp loan कम ब्याज दर पर और छूट के साथ business loan देने के लिए भारत सरकार द्वारा चलायी गयी योजना है जिसमे 1056 तरीको के business के लिए loan दिया जा रहा है हर business प्रोफाइल और उस से सम्बंधित लागत, उपयोग की जाने बाली सामग्री,मशीनों आदि के बार में पोर्टल पर पूरी जानकारी दी गयी है इस योजना कि अच्छी बात ये है कि इसके तहत कम ब्याज दर लोन और 35% तक की सब्सिडी भी दी जा रही है
pmegp loan का क्या है उद्देश्य
जैसा कि आप सभी जानते हैं हमारे देश में आजकल खासकर पढ़े लिखे युवाओं को बेरोजगारी का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि युवाओं को उनकी शिक्षा की योग्यता के अनुसार नौकरी नहीं मिल पा रही है शिक्षित होने के बावजूद भी वह व्यापार नहीं कर पा रहे हैं क्योंकि व्यापार के लिए पैसे की जरूरत होती है और जो व्यक्ति नौकरी करना चाह रहा है उसके पास पैसा तो नहीं है जिसके लिए सरकार उन सभी युवाओं की मदद के लिए pmegp loan योजना के माध्यम से loan देने का कार्य कर रही है यदि कोई भी व्यक्ति व्यापार करना चाहता है और उसके पास धन नहीं है तो वह इस योजना का लाभ उठा सकता है और pmegp loan योजना के तहत अपने व्यापार के लिए लोन ले सकता है
pmegp loan के लिए क्या है पात्रता
Pmegp loan के लिए भारत का कोई भी नागरिक आवेदन कर सकता है हालाँकि loan amount के अनुसार शैक्षिक योग्यता के लिए पात्रता जरुर रखी गयी है जिसके तहत आपकी योग्यता के अनुसार ही आपको pmegp loan राशि दी जाएगी , लेकिन अच्छी बात ये है के अगर आप अनपढ़ भी तो भी आपको pmegp loan मिल सकता है हांलांकि ये राशि आपको आपकी पात्रता के नियम के अनुसार ही मिलेगी
Pmegp loan के लिए आवेदन कैसे करे
pmegp loan के लिए आप घर बैठे अपने मोबाइल या कंप्यूटर के माध्यम से आवेदन कर सकते है यदि आपको आवेदन करने के बारे जानकारी या अनुभव नही तो आप खुद से बिलकुल न करे अपने आस पास के किसी भी जन सेवा केंद्र या साइबर कैफे से ही आवेदन करवाए ताकि आपको किसी परेशानी का सामना न करना पड़े
आवेदन करने के लिए सबसे पहले pmegp loan या पोस्ट में दिए गये लिंक पर क्लिक करके आपको pmegp loan की आधिकारिक website पर आ जाना है यहाँ पर application for new unit के नाम से आपको यहाँ एक विकल्प देखने को मिल जायेगा आपको इस पर क्लिक कर देना है
इस विकल्प पर क्लीक करते ही आपके सामने एक pmegp loan का फॉर्म खुल जायेगा आपको सबसे पहले इसमें आवेदक का आधार नंबर, नाम , राज्य, जिला, सही तरीके से भर देना है इसके बाद अपना स्थाई पता , मोबाइल नंबर, ईमेल आई डी, पैन कार्ड number इसके बाद आप से पूछी गयी सभी जानकारी आपको फॉर्म मर भर देनी है
इसके नीचे की तरफ आपको और भी जानकारी देनी होगी जैसे कि - आप क्या बिज़नस करना चाहते है आपको कितने धन कि जरुरत है आपके पास पहले से कितने रूपये है या आप पहले से बिजनस कर रहे है तो उसकी कीमत क्या है आपके बिजनस से कितने लोगो को रोजगार मिलेगा ये सभी जानकारी आपको सही तरीके से भरने के बाद अपने बैंक की खाता संख्या संख्या भर देनी है यहाँ पर दो बैंक खाता जोड़ने का विकल्प दिया जाता है यदि आपके पास दो बैंक में खाता है तो आप दोनो खाते दे सकते है ताकि यदि एक खाते में कोई परेशानी आये तो दुसरे खाते से प्रिक्रया को पूरा किया जा सके |
.png)
Social Plugin